
पातालेश्वर नाथ मंदिर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने झांकियों को किया पुरस्कृत, भक्तों संग की पूजा मंदिर में शाम से ही शुरू हुआ भजन कीर्तन आधी रात के बाद तक चलता रहा मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने मंत्री को...
हाजीपुर । निज संवाददाता कटरा मोहल्ला स्थित बाबा पतालेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार की रात भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम से ही मंदिर परिसर में पूजा-पाठ पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाने के साथ ही भजन-कीर्तन शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। आधी रात के बाद तक पूजापाठ चलता रहा। जन्मोत्सव में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस समारोह में न्यास समिति के अध्यक्ष गंगाप्रसाद सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं सचिव अनिल चंद्र कुशवाहा ने सभी उपस्थित आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

आयोजक गोविन्द कुमार ने मंत्री को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सेवा निवृत्त न्यायधीश गंगा प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि मंत्री श्री राय ने समारोह का सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक वार्षिक हिन्दू त्यौहार है, जो भगवान विष्णु के दशावतारों में से आठवें अवतार भद्रापद मास के कृष्ण पक्ष कि अष्ठमी तिथि श्रीकृष्ण जन्म के आनन्दोत्सव के लिए मनाया जाता है। संचालन सोनू कुमार आर्य ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, नगर सभापति डॉ संगीता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर राम बाबू बैठा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार, समाजसेवी अरविंद राय, मंटू पटेल, रामू सहनी, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, अरविंद कुमार कौशल, प्रधान पुजारी प्रशांत तिवारी, निरज तिवारी, अरबिंद शुक्ला, दिगम्बर चौधरी, मंजू चौधरी, सोनम गणेश चौधरी, तृप्ति जायसवाल, राहुल चौबे, प्रबन्धक अजय ठाकुर, आमोद चौरसिया आदि शामिल हुए। हाजीपुर -05- श्रीकृष्ण के रूप में पहुंचे बच्चों को सम्मानित करते मुख्यअतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय साथ में सभापति संगीता कुमारी और अन्य लोग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


