
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा
सहदेई बुजुर्ग,संवाद सूत्र। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्राश्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्राश्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्राश्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई...
सहदेई बुजुर्ग,संवाद सूत्र। सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के चारों ओर आला रे आला गोविंदा आला, नंद के घर भयो नंदलाल, कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना, श्यामा आन बसों वृंदावन में, जय कन्हैया लाल की जयकारे से गुंजते रहे। उधर श्री कृष्ण सेना के द्वारा गड़ेरिया मठ से देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर, सुलतानपुर, नयागांवपूर्वी, नयागंज, नयागांव पश्चिमी, गनियारी होते हुए चांदपुरा थाना क्षेत्र के विलट चौक तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्री कृष्ण जी के बाल रुप, मां यशोदा और वासुदेव का कारागार में बंदी, राधा कृष्ण के झांकी निकाली गई।

शोभायात्रा का उद्घाटन अध्यक्ष सह संयोजक श्यामनंदन राय, पूर्व प्रमुख अनिल राय ने संयुक्त रूप से किया। उसके बाद श्री कृष्ण के बड़े प्रतिमा के साथ श्री कृष्ण सेना के अध्यक्ष सह संयोजक श्यामनंदन राय, संयोजक श्याम राय, ब्रजेश राय, पूर्व प्रमुख अनिल राय, संयोजक रमेश राय, श्याम राय, नागेश्वर चौधरी, शेखर राय, महेश्वर राय, ब्रजेश राय, कोषाध्यक्ष अंशु जयसवाल, उपाध्यक्ष करण कुमार उर्फ प्रशांत कुमार, सदस्य मुन्ना यादव, प्रकाश, मुकेश,पंचालाल राय, लाल मोहन, डा. अशर्फी लाल यादव, कुंदन कुमार, राजकुमार सिंह, गणेश कुशवाहा, राजकिशोर ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष गणेश राय, लगनदेव राय समेत सैकड़ों शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा महनार बाजार, सहदेई प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपतपुर, सुलतानपुर, नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी होते हुए देसरी प्रखंड क्षेत्र के भिखनपुरा पंचायत के विलट चौक पर आकर संपन्न हो गई। समापन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। जाएगा। सहदेई-02-श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन करते हुए राजद नेता, पूर्व प्रमुख व अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




