अनुशासन और कला के प्रति रुचि ही छात्रों को सफल बनाती है: अवधेश

Mar 03, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

बीमिश इंटरनेशनल स्कूल का सात दिवसीय वार्षिक समारोह सम्पन्न चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने 5 हजार नकद राशि देकर पुरस्कृत किया

अनुशासन और कला के प्रति रुचि ही छात्रों को सफल बनाती है: अवधेश

हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय मड़ई रोड स्थित बीमिश इंटरनेशनल स्कूल का सोमवार को सात दिवसीय शैक्षणिक उत्सव सह भव्य 'वार्षिक समारोह' के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक छटा और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि हाजीपुर के अवधेश सिंह और नगर परिषद वैशाली की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों के रूप में समाजसेवी डॉ. धर्मेंद्र, शिक्षाविद निमेष शुक्ला और किसलय किशोर उपस्थित रहे।विधायक अवधेश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कला के प्रति रुचि ही विद्यार्थियों को जीवन में सफल बनाती है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. संगीता कुमारी ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की। समारोह के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा ₹5000 का नकद पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए। ज्ञात हो कि छात्रों ने 'हमारा सुंदर बगीचा' और 'पृथ्वी' जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाई थी। हाजीपुर- 11-सोमवार को नगर के मड़ई रोड स्थित बीमिश इंटरनेशलन स्कूल के वार्षिक समारोह का दीप प्रज्जवलित कर उद्धाटन करते हुए विधायक अवधेश सिंह,सभापति संगीता कुमार के साथ डॉ.बी झा मृणाल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।