Hajipur News: जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को प्रदान किए प्रोत्साहन अनुदान राशि

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: आर्थिक संबल सामाजिक समरसता एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल सीएम अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक-एक लाख के फिक्स्ड डिपॉजिट दिए गए

Hajipur News: जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को प्रदान किए प्रोत्साहन अनुदान राशि

Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता जिला जनता दरबार के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र लाभुकों को एक-एक लाख रुपये के सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य समाज में जातिगत भेदभाव, छुआछूत एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं विशेष परिस्थितियों में विवाह करने वाले दंपतियों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

योजनाओं का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं समानता, सामाजिक न्याय और समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निक्की कुमारी, पति अभिषेक कुमार, ग्राम पंचायत लोदीपुर, वार्ड संख्या-04, प्रखंड गोरौल को ₹1,00,000 का सावधि जमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह योजना समाज में अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करने, जातिगत भेदभाव को समाप्त करने तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

दिव्यांगजन सहायता योजना

इसी प्रकार मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सुनील कुमार, ग्राम भानपुर, प्रखंड गोरौल को ₹1,00,000 का सावधि जमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजन एवं उनके जीवनसाथी को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। अमिताभ सिंह

FAQs

मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य समाज में अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करना, जातिगत भेदभाव को समाप्त करना तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को प्रदान किए प्रोत्साहन अनुदान राशि