
एक कट्ठा जमीन के दाखिल खारिज को लेकर हल्का कर्मचारी मांग
वैशाली में, एक कट्ठा जमीन के दाखिल खारिज के लिए हल्का कर्मचारी राजेश राम ने रिश्वत की मांग की। मनोज सिंह ने ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन त्रुटी बताकर पैसे देने को कहा गया। मनोज ने निगरानी विभाग को शिकायत की। जाल बिछाकर राजेश राम को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
वैशाली, संवाद सूत्र। महज एक कट्ठा जमीन के दाखिल खारिज को लेकर हल्का कर्मचारी राजेश राम रिश्वत की मांग लगातार कर रहा था। मदरना पंचायत के वार्ड 08 के रायपुरा गांव निवासी मनोज सिंह जो अपने पंचायत से सटे महमदपुर पंचायत मे हाल हीं मे एक कट्ठा जमीन खरीदे थे। इस जमीन के दाखिल खारिज को लेकर उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। ऑनलाइन आवेदन मे त्रुटी होने की बात राजस्व कर्मचारी राजेश राम द्वारा उन्हे बताई एवं पैसे देने पर उसे सही कर दाखिल खारिज कर देने की बात कही गई। पैसे लेन देन की डील फाईनल होने के बाद मनोज सिंह द्वारा इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई।
निगरानी द्वारा इसकी जांच की गई जिसमे मामला सत्य पाया गया। मंगलवार को निगरानी ने जाल बिछा कर पांच हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी राजेश राम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि इसके पूर्व भी विगत वर्ष 2010 मे निगरानी विभाग मनरेगा के वैशाली प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को ट्रैप कर दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वैशाली के तत्कालीन प्रखंड प्रमुख उषा देवी के पती नवल राय से मनरेगा मे मजदूरी भुगतान करने को लेकर पी ओ मनीष भगत द्वारा दस हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। प्रमुख पती नवल राय इसकी शिकायत निगरानी विभाग से किए। निगरानी द्वारा मामले की जांच करने पर मामला सही पाया। निगरानी द्वारा जाल बिछा कर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष भगत को दस हजार रुपए रिश्वत लेते उनके कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




