गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
गंगा दशहरा के अवसर पर लालगंज में हजारों श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी के घाटों पर स्नान किया। श्रद्धालुओं ने अर्धनारीश्वर शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान मेले में महिलाएं और बच्चे खरीदारी करते दिखे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व शांति से संपन्न हुआ और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

लालगंज। संवाद सूत्र गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लालगंज में नारायणी नदी के बसंता जहानाबाद, पीरापुर, केशोपुर, जलालपुर, ख़ज़ाहचक,रामबाग आदि घाटों पर स्नान किया। पूजा अर्चना कर बसंता जहानाबाद घाट स्थित अर्धनारीश्वर शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर, बड़का मंदिर, बाबा भागीरथनाथ मंदिर आदि में जल चढ़ाया। इस मौके पर बसंता जहानाबाद घाट पर भूत खेली दिखाने वाले ओझा भी पहुंचे। वही मानर, झाल बजाकर देवी-देवताओं का पूजन भी किया। महिलाओं और बच्चों ने इस मौके पर नदी तट पर लगे मेला में श्रृंगार प्रसाधन, लकड़ी, बांस, लोहा के सामान, मिठाइयां, खिलौने, बांसुरी, बैलून आदि खरीदे।
लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि गंगा दशहरा का पर्व शांति पूर्ण संपन्न हुआ। कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। दिलीप कुमार
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


