ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरडंपर व बोलेरो की टक्कर में चार घायल, चालक गंभीर

डंपर व बोलेरो की टक्कर में चार घायल, चालक गंभीर

डंपर और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो पर सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बोलेरो के चालक की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया गया...

डंपर व बोलेरो की टक्कर में चार घायल, चालक गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरSat, 25 Aug 2018 02:34 PM
ऐप पर पढ़ें

डंपर और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो पर सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बोलेरो के चालक की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया गया है। घटना बीते शुक्रवार की देर रात महुआ-हाजीपुर मार्ग के कन्हौली दलित बस्ती के पास घटी।

बोलेरो हाजीपुर से महुआ की ओर आ रही थी। इसी बीच महुआ की ओर से हाजीपुर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो के परखचे उड़ गए। वहीं बोलेरो चालक वाहन में ही फंस गया, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला और इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हाल में उसे पटना रेफर कर दिया गया।

घायल बोलेरो चालक कन्हौली बाजार के ही बैजू चौधरी का पुत्र मुकेश कुमार चौधरी बताया गया है। वहीं बोलेरो पर सवार फुलार के प्रकाश कुमार, सिंघाड़ा के मो. मुस्तफा आदि घायल हो गए। इन सभी का इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। बाजार के ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी भयावह थी कि गहरी नींद में सोए लोग जग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े। डंपर की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर मारने के बाद करीब 100 फीट बोलेरो को घसीटती रहा डंपर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें