Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFormer Minister s Son Joins RJD Strengthening Tejashwi Yadav s Position in Raghopur
पूर्व मंत्री स्व. उदय नारायण के पुत्र व भतीजा राजद में शमिल

पूर्व मंत्री स्व. उदय नारायण के पुत्र व भतीजा राजद में शमिल

संक्षेप: जदयू ने नाता तोड़ तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में घर वापसी कर राजद का दामन थाम लिया पूर्व मंत्री स्वर्गीय उदय नारायण राय उर्फ भोला राय ने राघोपुर सीट लालू प्रसाद यादव के लिए छोड़ दी थी

Sun, 2 Nov 2025 10:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राघोपुर । संवाद सूत्र पूर्व मंत्री स्व. उदय नारायण राय उर्फ भोला राय के पुत्र पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भतीजे प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य दर्जनों कार्यकर्ता के साथ जदयू से नाता तोड़कर तेजस्वी प्रसाद यादव के मौजूदगी में घर वापसी कर राजद का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव ने उनका एवं जदयू छोड़कर आए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश राय एवं बीस सूत्री सदस्य राकेश राज उर्फ चिंटू यादव के पार्टी में शामिल होने से राजद को राघोपुर विधानसभा में मजबूती मिलेगी। मालूम हो कि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भोला राय के दरवाजे पर कार्यक्रम आयोजन कर लोगों से एनडीए उमीदवार के पक्ष वोट देने की अपील की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार को शिवनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव भोला राय के घर पहुंचे, वहां उनके पुत्र और भतीजा ने दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू छोड़कर राजद पार्टी में शामिल हुए। सुरेश राय ने बताया कि आज हमलोग अपने समर्थकों के साथ घर वापसी कर गए। उन्होंने कहा कि चुनाव में तेजस्वी यादव को यहां से जिताकर भेजेंगे और तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे। राघोपुर के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, सरपंच रघुनाथ राय, धर्म सिंह, रंजीत राय, सुरेंद्र राय, मोहन राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल हुए। पूर्व मंत्री स्वर्गीय उदय नारायण राय उर्फ भोला राय ने राघोपुर सीट लालू प्रसाद यादव के लिए छोड़ दी थी। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी राघोपुर से चुनाव जीत कर विधायक और सीएम बने। फिलहाल तेजस्वी यादव दो बार से विधायक हैं, तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके पुत्र सुरेश राय की राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। उनके पार्टी में शामिल होने से तेजस्वी यादव को मदद मिलेगी। राघोपुर-02- शनिवार की रात जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री भोला राय के पुत्र सुरेश राय।