Former LJP Leader Mahendra Paswan Passes Away Party and Social Workers Mourn लोजपा रा के नेता महेन्द्र पासवान नहीं रहे, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFormer LJP Leader Mahendra Paswan Passes Away Party and Social Workers Mourn

लोजपा रा के नेता महेन्द्र पासवान नहीं रहे

हाजीपुर। निज संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व प्रदेश महासचिव महेन्द्र पासवान नहीं रहे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व प्रदेश महासचिव महेन्द्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 22 Sep 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
लोजपा रा के नेता महेन्द्र पासवान नहीं रहे

हाजीपुर। निज संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व प्रदेश महासचिव महेन्द्र पासवान नहीं रहे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वे लोजपा रा के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रुतिप्रिया के पिता थे। रविवार को कोनहाराघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, लोजपा रा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, रणविजय चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी गुड्डु कुमार जायसवाल, संतोष शर्मा, पवन राज, संतोष स्वराज, श्रीकांत पासवान, रिंकू कुमारी, प्रियंका चौधरी, इंदल पासवान, सोनू कुमार, राजीव निराला, अवधेश कुमार, पंकज झा, कबीर कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।