ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरशहर के त्रिमूर्ति चौक से पूर्व बैंक कर्मी14 दिनों से लापता

शहर के त्रिमूर्ति चौक से पूर्व बैंक कर्मी14 दिनों से लापता

नगर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक के पास से एक पूर्व बैंक कर्मी 14 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका...

शहर के त्रिमूर्ति चौक से पूर्व बैंक कर्मी14 दिनों से लापता
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरWed, 14 Jul 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक के पास से एक पूर्व बैंक कर्मी 14 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नगर थाना को दिए आवेदन में पूर्व बैंक कर्मी सारण जिले के तरैया के रहने वाले अभिषेक रंजन ने बताया है कि 29 जून को इनके पिता अरुण कुमार सिंह त्रिमूर्ति चौक के पास स्थित एक डॉक्टर से दिखाने के लिए आये हुए थे। इनके साथ अभिषेक रंजन का ममेरा भाई भी था। डॉक्टर से दिखाने के बाद पार्किंग से स्कूटी निकाल कर जैसे ही भाई वापस आया, पिताजी गायब थे। बहुत खोजबीन के बाद भी इनका पता नहीं चला। जिसके बाद पंजाब में सूचना मिलने के बाद आया और थाना को सूचना देते हुए खोजबीन जारी रखी, लेकिन फिर भी कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका और किसी अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्जकर पूर्व बैंक कर्मी की खोजबीन में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें