भगवानपुर में बाल संरक्षण समिति गठित, लिया संकल्प

Mar 03, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर में बाल अधिकारों के संरक्षण और कल्याण के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसी समस्याओं को रोकना है। समिति में पंचायत के मुखिया को अध्यक्ष बनाया गया है और अन्य सदस्यों में शिक्षकों और बच्चों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

भगवानपुर में बाल संरक्षण समिति गठित, लिया संकल्प

हाजीपुर, एक प्रतिनिधि वैशाली जिला अंतर्गत भगवानपुर के शाहमियां रोहुआ में बाल अधिकारों के संरक्षण और बच्चों के कल्याण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। यह स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम के सहयोग से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम के निदेशक व संस्थान के सचिव डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि समिति गठन का उद्देश्य गांव में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल तस्करी जैसी कुरीतियों को रोकना है।

उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत गठित इस समिति में पंचायत के मुखिया को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। समिति अन्य सदस्यों में पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, स्कूल प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि और दो बाल प्रतिनिधि में एक लड़का एक लड़की को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में चर्चा करते हुए अधिकार मित्र संतोष कुमार ने कहा कि समिति द्वारा गांव में देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ना समिति की प्राथमिकता होगी। वहीं स्कूल से ड्रॉप-आउट बच्चों की पहचान कर उन्हे फिर से शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने और उनके नामांकन पर भी समिति कार्य करेगी। विधिक सेवक चन्द्रशेखर कुमार ने बाल अधिकारों और इसकी सुरक्षा के संबंध में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सेविका अजमत सुल्ताना, वार्ड सदस्या प्रमिला देवी, मनोज पासवान आदि लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।