ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरलोजपा के प्रखंड और नगर कमेटी का गठन

लोजपा के प्रखंड और नगर कमेटी का गठन

लालगंज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का लालगंज प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्योति कुमार सिंह और नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने और...

लोजपा के प्रखंड और नगर कमेटी का गठन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरMon, 14 Mar 2022 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

लालगंज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का लालगंज प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्योति कुमार सिंह और नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने और संचालन लोजपा नेता अमित कुमार बबलू ने की। इस मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए लालगंज प्रखंड और नगर कमेटी का गठन किया जा रहा है। बैठक में शिव कुमार सिंह कुशवाहा, कृष्ण मोहन पासवान, कालिकांत साह को प्रखंड महासचिव, कुणाल कुमार सिंह को जिला सचिव,वीरेंद्र कुमार साह,अमोद कुमार, रमाकांत साह, प्रेम कुमार सिंह, अभिषेक कुमार भारती को प्रखंड उपाध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह, गणेश कुमार राम को प्रखंड सचिव, बुद्धन पासवान, रमेश शर्मा नगर उपाध्यक्ष, लालू पासवान बद्री पासवान नगर उपमहासचिव, रामप्रवेश पासवान संगठन मंत्री मनोनीत किए गए। बैठक में लोजपा के प्रदेश महासचिव राजेश पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव सरोज पासवान, जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, संतोष शर्मा आदि उपस्थित हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें