Hajipur News: राघोपुर के बिंदा मार्केट में घुसा पानी, गांव व टोलों का संपर्क भंग
Hajipur News: गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कई पंचायतों और टोलों का एक-दूसरे से संपर्क भंग प्रखंड मुख्यालय तक आने और जाने के लिए लोगों को लेना पड़ रहा नाव का सहारा चकसिंगार पंचायत के करारी, बरारी, लंका, रामपुर गांव...

Hajipur News: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ की आशंका से लोग डरे एवं सहमे हैं। नदी के निचले इलाकों के कई गांवों में नदी का पानी भर चुका है। गांव में पानी होने के कारण कई टोलों का एक दूसरे से संपर्क भंग हो चुका है। नदी के पानी से राघोपुर प्रखंड के निचले इलाकों के चकसिंगार पंचायत के करारी-बरारी, लंका, शिवनगर गांव रुस्तमपुर पंचायत के हेमतपुर, गांव सबसे अधिक प्रभावित है। इस गांव का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट चुका है। लोग पानी हेलकर आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाजार या फिर दुकान पर जाते हैं। प्रखंड के निचले इलाकों के खेतों में लगी फसल में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। निचले इलाकों के खेतों में लगी भिंडी, कद्दू, लौकी, नेनुआ, मक्का,जेनेरा आदि फसल बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ के पानी से फसल बर्बाद होने के कारण पशुओं के चारा की भी समस्या उत्पन्न होने लगी है।


