Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFlood Crisis in Sahdei Mobile Medical Team Deployed to Aid Affected Residents
मोबाइल मेडिकल टीम ने 55 मरीजों की किया इलाज

मोबाइल मेडिकल टीम ने 55 मरीजों की किया इलाज

संक्षेप:

हाजीपुर, एक प्रतिनिधि। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पुन: सहदेई बुजुर्ग का गनियारी व नयागांव बाढ़ की पानी से घिर गया है। बाढ़ आने पर सहदेई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से मोबाइल मेडिकल टीम को तैनात...

Aug 31, 2025 04:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर, एक प्रतिनिधि। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पुन: सहदेई बुजुर्ग का गनियारी व नयागांव बाढ़ की पानी से घिर गया है। बाढ़ आने पर सहदेई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से मोबाइल मेडिकल टीम को तैनात किया गया है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुनील केसरी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए नयागांव पूर्वी में मेडिकल टीम को तैनात किया गया है। मेडिकल टीम के द्वारा शनिवार को बाढ़ प्रभावित 55 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाएं दी गई। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित 25 व्यक्तियों को चर्मरोग की दवा दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुखार के 10 मरीज,कफ के 20 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के बीच 250 पैकेट ओआरएस का वितरण किया गया है और 25 स्थानों पर 25 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। इसी तरह शुक्रवार को भी नयागांव पूर्वी में 50 मरीजों का इलाज किया गया है। ओआरएस पैकेट का वितरण और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।