Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFlag Off of Tri-Services Buddha Circuit Motorcycle Expedition in Vaishali
शांति, करुणा और सद्भावना का संदेश फैलाने निकला अभियान दल

शांति, करुणा और सद्भावना का संदेश फैलाने निकला अभियान दल

संक्षेप: राजगीर से वैशाली तक बौद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर के प्रचार के लिए त्रि-सेवा भगवान बुद्ध सर्किट मोटरसाइकिल अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में भारतीय सेना के अधिकारी शामिल हैं। उद्देश्य है...

Sun, 7 Sep 2025 01:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

वैशाली । संवाद सूत्र बौद्ध संस्कृति और भारत की आध्यात्मिक धरोहर की पावन भूमि नालंदा, राजगीर से वैशाली त्रि-सेवा भगवान बुद्ध सर्किट मोटरसाइकिल अभियान को औपचारिक रूप से फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वॉट थाई मठ राजगीर में हुआ। यहां भिक्षु संतोष ने मंगल आशीर्वाद और बौद्ध प्रार्थना के साथ अभियान दल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वैशाली से रविकिशन और अभियान के संयोजक राहुल लक्ष्मण पाटिल एवं दीपक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभियान की विशेषताएं इस ऐतिहासिक यात्रा में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की त्रि-सेवाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारी राइडर्स के रूप में शामिल है।

अभियान का उद्देश्य है कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के माध्यम से शांति, करुणा और सद्भावना का संदेश फैलाना। वीमएसटेक देशों और भारत की सेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना,सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है। राजगीर से वैशाली होते हुए दल कुशीनगर उत्तर प्रदेश की ओर प्रस्थान करेगा, जहां भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल स्थित है। त्रि-सेवा भगवान बुद्ध सर्किट मोटरसाइकिल अभियान भारत की त्रि-सेवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आध्यात्मिक कूटनीति, क्षेत्रीय सहयोग और सांस्कृतिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक है।ईस अवसर पर उपस्थित वैशाली थाईलैंड मंदिर के प्रधान पुजारी डॉ. पीसी चंद्रा ने राइडर्स को धन्यवाद दिया। वैशाली-01-अभियान दल में उपस्थित डॉ. पीसी चंद्रा, रवि किशन एवं अन्य।