
अर्द्धसैनिक बलों संग डीएम-एसपी ने राघोपुर में किया फ्लैग मार्च
संक्षेप: शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए रविवार को सेक्टर पदाधिकारियों के संग की बैठक राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सड़कों पर पुलिस बलों ने निकाला फ्लैग मार्च
हाजीपुर । निज संवाददाता जिला प्रशासन ने स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह -जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सड़कों पर पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना था, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें। जिला पदाधिकारी वैशाली ने जनता से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भीक होकर मतदान करें।

मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्य करें। मतदाताओ को आश्वस्त किया गया कि मतदान केंद्र पर सभी प्रकार के सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जहां आप भयमुक्त होकर मतदान कर सकेंगे। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी समेत केंद्रीय पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल थे। सेक्टर पदाधिकारियों के संग की बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह -जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक वैशाली ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से राघोपुर प्रखंड कार्यालय कक्ष में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी से उनके दायित्व को लेकर प्रश्न किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन का कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं दायित्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव को संपन्न कराने में सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका मेरुदंड की तरह है। यदि वह अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी से सजग़ता के साथ निर्वहन करेंगे तो जिले में चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में सफलता प्राप्त होगी। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने कहा कि सेक्टर पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान कितने संवेदनशील पॉकेट इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। हाजीपुर- 13- रविवार को राघोपुर प्रखंड के गांवों में चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च में शामिल डीएम वर्षा सिंह और एसपी ललित मोहन शर्मा के साथ अन्य पुलिस कर्मी व पदाधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




