महुआ में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन के साथ किया गया ध्वजारोहण

Mar 11, 2026 03:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

ध्वजारोहण को लेकर वेद मंत्रों से गूंजा महुआ का गरजौल पहाड़पुर गांव,ध्वजारोहण के साथ पांच कलश की की गई स्थापना ध्वजारोहण को लेकर वेद मंत्रों से गूंजा महुआ का गरजौल पहाड़पुर गांव,ध्वजारोहण के साथ पांच...

महुआ में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन के साथ किया गया ध्वजारोहण

ध्वजारोहण को लेकर वेद मंत्रों से गूंजा महुआ का गरजौल पहाड़पुर गांव,ध्वजारोहण के साथ पांच कलश की की गई स्थापना महुआ,एक संवाददाता। प्रखंड की मंगरू चौक से भाया पहाड़पुर इमादपुर जाने वाली सड़क पर गरजौल पहाड़पुर में आगामी 01 मई से शुरू होकर 9 दिनों तक चलने वाली श्री श्री 1008 राम जानकी हनुमत प्रतिष्ठित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ भूमि पूजन किया गया। इसको लेकर भक्ति भाव लोगों में सिर चढ़कर बोला और देवी-देवताओं के जयघोष से यह स्थल गूंजायमान रहा। यज्ञ के लिए भूमि पूजन और ध्वजारोहण यज्ञाचार्य भोलेश्वरानंद महाराज द्वारा कराया गया। उन्होंने विधि विधान के साथ मंत्रोचार से यज्ञ के लिए भूमि पूजन और ध्वजारोहण कराने के साथ पंच कलश की भी स्थापना कराई।

यजमान रवि वर्मा व उनकी पत्नी मनीषा कुमारी के साथ श्रद्धालुओं में डॉ प्रमोद कुशवाहा,गरीबन सहनी, पूर्व मुखिया शिवदानी मिश्रा, रामबाबू सहनी, जितेंद्र राय, विजय शर्मा, दिलीप सहनी, भोला सहनी, उमेश सहनी, हरिशंकर कुमार, संजय सिंह, मिथिलेश कुमार, लाल बाबा, अमन कुमार आदि ने सहयोगात्मक भूमिका निभाई। यहां पर भूमि पूजन और ध्वजारोहण को लेकर महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हुई। सभी में श्रद्धा और भक्ति सिर चढ़कर बोल रहा था। भूमि पूजन के साथ देवताओं की महाआरती हुई। श्रद्धालुओं ने पदयात्रा निकालकर लोगों में आपसी सद्भाव, प्रेम, भाईचारा, सहिष्णुता और अपनत्व का संदेश दिया। यज्ञाचार्य भोलेश्वरानंद महाराज ने बताया कि यज्ञ से वैमनस्यता दूर होती है और यह लोगों को जोड़ने का कार्य करती है। यज्ञ से जगत कल्याण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी संस्कृति,सभ्यता और यज्ञ के कारण ही भारत विश्व गुरु रहा है और आगे भी रहेगा। महुआ-01-महुआ के गरजौल पहाड़पुर में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन और ध्वजारोहण करते श्रद्धालु।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।