अग्निशमन सप्ताह: जागरूकता कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

युवा पर लीड..अग्निशमन सप्ताह: जागरूकता कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत अग्निशमन सप्ताह: जागरूकता कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत

अग्निशमन सप्ताह: जागरूकता कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत

युवा पर लीड.. लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग एवं आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विभाग के द्वारा स्कूलों,कॉलेजों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरुक किया गया। हाजीपुर। निज संवाददाता अग्निशमन सप्ताह के तहत जिले में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में सोमवार को नगर के संत जॉर्जिया स्कूल एवं अनेक्स ग्लोबल स्कूल में आयोजित की गई। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अग्नि सुरक्षा के महत्व एवं सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। गैस एजेंसी परिसर में जागरूकता गोष्ठी आयोजित इसी क्रम में निषाद इंडियन गैस एजेंसी में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया,जहां उपस्थित लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग एवं आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

परिसर में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बैनर भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मॉक ड्रिल का आयोजन कर आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया। साथ ही आमजन के बीच पंपलेट का वितरण कर उन्हें अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ज्ञात हो कि बिहार में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सप्ताह” मनाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को आग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। बताया गया कि अग्निशमन सप्ताह के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल, रैली, प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाती है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने आमजन से अपील की गई है कि वे घरेलू गैस, विद्युत उपकरणों एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग पूरी सावधानी से करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन सेवा (डायल 101/112) को सूचित करें और सुरक्षित स्थान की ओर जाएं। साथ ही अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। हाजीपुर-02-सोमवार को अग्निशमन सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के तहत निषाद इंडियन गैस एजेंसी में जागरुकता अभियान चलाते अग्निशमन विभाग के अधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।