Hajipur News: गांधी सेतु पर खड़े ट्रक में टेंपो ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत, दो गंभीर
Hajipur News: महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया नंबर एक के पास मंगलवार की रात हुई घटना सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और घायल लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर...

Hajipur News: महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया नंबर एक के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार टेंपो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो टैंपो पर सवार व्यक्ति का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत युवक बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर अजित कुमार सिंह पिता चंद्रशेखर सिंह था।
घटना की जानकारी
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ट्रक और टेंपो को जप्त किया और थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पटना की ओर से एक टेंपो आ रहा था। इस पर आधा दर्जन से अधिक सवारी बैठी थी। इस दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में बैठे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक और टेंपो चालक मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल टेंपो पर सवार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद अजीत कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ था। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात खड़े ट्रक में एक टेंपो ने टक्कर मार दी थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घटनास्थल से टेंपो और ट्रक को जप्त कर लिया गया है। दोनों वाहनों को थाने पर लाया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। -घनश्याम कुमार


