बस की ठोकर से बड़ी बहन की मौत, छोटी बहन व भतीजी घायल

Jan 14, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

लालगंज थाना क्षेत्र के विलनपुर गांव निवासी रामप्रीत सहनी की बड़ी बेटी थी मृत सुनीता रानी तीन दिन पहले ही मां के जेल में होने की सूचना पर हरियाणा से अपने गांव लौटी थी बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन और भतीजी...

बस की ठोकर से बड़ी बहन की मौत, छोटी बहन व भतीजी घायल

भगवानपुर। सं.सू. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के चतरापुल इमादपुर के समीप बुधवार की शाम बस की ठोकर से बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकी छोटी बहन और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल छोटी बहन व भतीजी को स्थानीय लोगों ने घायल इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ के कारण थोड़ी देर के लिए एनएच 22 का पश्चिमी लेन जाम हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सूचना थाने को दी।

भगवानपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब जाकर एनएन पर आवागमन शुरू हुआ। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस की चपेट में आने वाली महिला सुनिता रानी तीन दिन पहले ही हरियाणा से लालगंज के बिलंदपुर लौटी थी। लालगंज थाना क्षेत्र के विलनपुर गांव निवासी रामप्रीत सहनी की वह बड़ी पुत्री थी। मां के जेल जाने की सूचना पर वह हरियाणा से गांव आई थी। बुधवार की सुबह वह अपने गांव से हाजीपुर मंडलकारा में बंद अपनी मां से मिलने गई थी। पिछले दिनों लालगंज के बिलंदपुर में हुई पुलिस की छापेमारी और बरामद चोरी के सामान के मामले में वह जेल बंद है। मृत महिला अपनी मां से मुलाकात करने के बाद इमादपुर चौक आई। वहां से वह अपनी बहन और उसकी बेटी के साथ अपने जीजा के घर इमादपुर जा रही थी। इसी दौरान हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बस ने ठोकर मारा और तेजी से भाग निकला। हादसे में सुनिता रानी की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। बस से ठोकर लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भगवानपुर - 01- बुधवार की शाम एनएच 22 पर बस की ठोकर से महिला की मौत के बाद पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई करती हुई। भगवानपुर -02- बुधवार को एनएच 22 पर बस की ठोकर से महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। 2. महनार में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद घायल वृद्ध को हाजीपुर सदर अस्पताल किया गया रेफर, रास्ते में हुई मौत वृद्ध सुनील कुमार साह घर से निकलकर सड़क पर आए थे, इसी दौरान बाइक ने मार दी ठोकर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों युवकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है इलाज महनार । संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के के थाना मोड़ के निकट हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया। मृत वृद्ध की पहचान महनार साहू मोहल्ला निवासी 77 वर्षीय सुनील कुमार साह के रूप में की गई है। वहीं इस हादसे में उमेश जायसवाल के 16 वर्षीय पुत्र सत्यम् जायसवाल एवं राजू साह के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील कुमार साह घर से निकलकर सड़क पर आए थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग समेत बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर खून बिखरा देखा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुनील कुमार साह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया, लेकिन हाजीपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महनार - 02 - बुधवार को महनार में हुए सड़क हादसे में घायल युवकों का अस्पताल में चल रहा इलाज। 3. अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से राघोपुर के युवक की मौत दीदारगंज ओवरब्रिज के निकट बुधवार की अपराह्न करीब 9:30 बजे हुआ हादसा पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया आलोक कुमार सिंह बाइक से हाजीपुर घर से अपने गांव फतेहपुर जा रहे थे राघोपुर । संवाद सूत्र। पटना जिले के दीदारगंज थाना के दीदारगंज ओवरब्रिज के निकट बुधवार की अपराह्न करीब 9:30 बजे में अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। मृत युवक की जबे से मिले आधार कार्ड से शव की पहचान कर स्वजन को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन एवं आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। एनएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद स्वजन शव लेकर चले गए। मृतक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर निवासी दिलीप सिंह के पुत्र आलोक कुमार सिंह उर्फ मुन्ना कुमार के रूप में की गई। उनके पैतृक गांव फतेहपुर जबकि वह वर्तमान में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के निकट घर बनाकर रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आलोक कुमार सिंह बाइक से हाजीपुर घर से अपने गांव फतेहपुर जा रहे थे। इसी दौरान दीदारगंज ओवरब्रिज के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग एवं राहगीर जुट गए। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार धक्का मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। आलोक कुमार सिंह चार भाई में सबसे बड़े थे। उनके दो पुत्र है। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।