
हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को कुचला,एक की मौत दूसरा घायल
किसी पेज पर लीड... हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल हाइवा...
किसी पेज पर लीड... दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर दाउदनगर से हाजीपुर किसी काम से आ रहा था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को जाम रखा प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के पहल पर लोगों ने जाम को हटाया हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव के पास बुधवार की दोपहर करीब 3:15 बजे हाजीपुर की ओर से आ रही बालू लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को कुचल कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के 18 वर्षीय मंजीत कुमार था। जबकि घायल युवक दाऊदनगर मिथिलेश सिंह के 19 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर दाउदनगर से हाजीपुर किसी काम से आ रहा था। इसी दौरान हाईवे ने कुचल दिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को जाम रखा। प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवाया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंजीत कुमार अपने दोस्त सन्नी कुमार के साथ हाजीपुर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सहदुल्लापुर के पास हाजीपुर की ओर से आ रही हाईवा ने कुचल दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मंटू कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में घायल सन्नी कुमार के पिता मिथिलेश सिंह ने सदर अस्पताल में मीडिया को बताया कि सन्नी अंडा फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पेट दर्द के कारण काम छोड़कर अपने घर पर आया था। करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि सहदुल्लापुर में आपका बेटा को हाईवे ने ठोकर मार दिया है,जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। जबकि उसके साथ एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही दौड़े-दौड़े मौके पर जहां लोगों के द्वारा बोला गया कि आपका बेटा सदर अस्पताल में भर्ती है। घायल के पिता ने बताया कि वह घर से कब अपने दोस्त के साथ निकला या किसी को जानकारी नहीं है। हाजीपुर 05 बुधवार को हाइवा की ठोकर से युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


