महुआ-पातेपुर मुख्य मार्ग पर हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा स्थित मुकुंदपुर हाईस्कूल के पास शुक्रवार की दोपहर हुई घटना मृत युवक गोपाल कुमार ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता था, वह गाड़ी पर माल लोड करके घर से पास लगाया था ...

हाजीपुर। नगर संवाददाता महुआ-पातेपुर मुख्य मार्ग पर पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा स्थित मुकुंदपुर हाईस्कूल के पास शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक दो युवकों को ठोकर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पातेपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा गांव निवासी संजय कुमार का 32 पुत्र सनी शाह उर्फ़ गोपाल कुमार था। वहीं घायल की पहचान उपेंद्र शाह के 22 वर्ष से पुत्र रजनीश साह के रूप में हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ है।
घटना का विवरण
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक गोपाल कुमार ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता था। गाड़ी पर माल लोड करके उसने अपने घर के पास लगा रखा था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 अपने घर से बाइक पर सवार होकर चचेरे भाई रजनीश साह के साथ पातेपुर बाजार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान मुकुंदपुर हाईस्कूल के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पातेपुर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद गोपाल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चचेरे भाई का इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन एवं गांव लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि मृत युवक काफी तेज गति से बाइक चलाते हुए जा रहा है। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जाकर टकरा गई, जिससे उसकी मौत हुई है। इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत युवक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसके आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। - घनश्याम
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


