Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFarmers Union Protest in Bidupur Against Anti-Farmer Policies
बिदुपुर में मजदूर संगठन ने दिया एक दिवसीय धरना

बिदुपुर में मजदूर संगठन ने दिया एक दिवसीय धरना

संक्षेप:

बिदुपुर। संवाद सूत्र अखिल भारतीय किसान महासभा ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान महासभा ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान महासभा...

Feb 10, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

बिदुपुर। संवाद सूत्र अखिल भारतीय किसान महासभा ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन और भूमिहीनों की समस्या को लेकर बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजबल्लभ राय एवं संचालन बबीता देवी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि जिला कार्यकारी सचिव गोपाल पासवान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान सरकार किसान विरोधी मजदूर विरोधी एव दलित विरोधी सरकार है। यह निकम्मी सरकार गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए लाल झंडा के सिपाहियों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपते हुए अपनी बातें मजबूती से रखा। मौके पर रामकुमार राय, अरविंद ठाकुर, अर्जुन दास, सागर राई, रामबाबू पासवान, सविता देवी, रीना देवी, शोभा देवी, ममता देवी, मंजू देवी, अंजू देवी, विवाह देवी, रीना देवी, केदार राय, बलिंदर राय आदि ने सभा को संबोधित किया और अपनी-अपनी समस्याएं मजबूती से रखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सरकार को श्रमिकों के लिए जो नए कानून बने है,इससे श्रमिकों को बहुत हानि होगी। उन्होंने नए श्रम कोड को वापस लेने और पुराने श्रम कोड को लागू कराने की मांग रखी। किसानों की समस्या बताते हुए कहा कि सरकार को धान खरीद पर तेजी लानी चाहिए और किसानों को खाद बीज उचित मूल्य पर अविलम्ब मुहैया करायी जाए।