Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFarmers Struggle as Rice Purchase Payments Delayed in Mahua
समय से धान का मूल्य नहीं मिलने से किसान आहत

समय से धान का मूल्य नहीं मिलने से किसान आहत

संक्षेप:

महुआ में किसानों को धान की खरीदारी नहीं हो रही है। व्यापार मंडल द्वारा कुछ किसानों से धान खरीदी गई थी, लेकिन 10 दिन में भी भुगतान नहीं हुआ है। इससे किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, मेंटेनेंस कार्य के कारण 5 घंटे बिजली भी बाधित रही।

Jan 04, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ। किसानों से धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। वहीं व्यापार मंडल द्वारा कुछ किसानों से धान की खरीदारी की गई भी तो मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसान आहत है। लोकतांत्रिक न्याय मंच के कुशेश्वर सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि उन्होंने महुआ व्यापार मंडल में धान की बिक्री की थी। 48 घंटे में मूल्य का भुगतान करना था लेकिन 10 दिन हो गए और मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे काफी दिक्कत आ रही है। उधर पंचायत में किसानों ने बताया कि उनकी धान की खरीदारी पैक्स द्वारा नहीं की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके कारण आगे की खेती बाधित हो रही है। मेंटेनेंस कार्य के कारण 5 घंटे बाधित रही बिजली महुआ। सालहा उपग्रिड में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण शनिवार को महुआ सहित विभिन्न सब स्टेशनों पर 5 घंटे बिजली बाधित रही। हालांकि निर्धारित समय के बाद यहां बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। महुआ के कनीय अभियंता सुशांत कुमार,पिरोई के राजेश कुमार की सक्रियता से यह नियत समय पर उपभोक्ताओं के बीच बिजली सप्लाई कर दिए जाने से परेशानी नहीं आई। उक्त ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य के कारण सब स्टेशन महुआ, पिरोई, पातेपुर, डभैच, चेहराकला, मौदह चतुर में पूर्वाहन 10 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही।