देसरी में धान की खरीदारी शुरु नहीं होने से किसान परेशान

देसरी में धान की खरीदारी शुरु नहीं होने से किसान परेशान

संक्षेप:

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र किसान अपने खेतों में लगे धान को काटकर और उसे तैयार कर बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पैक्स के माध्यम से अबतक धान की खरीदारी शुरु नहीं होने से किसानो को काफी परेशानी हो रही...

Dec 12, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र किसान अपने खेतों में लगे धान को काटकर और उसे तैयार कर बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पैक्स के माध्यम से अबतक धान की खरीदारी शुरु नहीं होने से किसानो को काफी परेशानी हो रही है। किसान ओने पौने दामों में व्यापारियों के हाथों अपने धान बेचने को मजबूर है। धान की बिक्री नहीं होने से किसान गेहूं बुआई में खाद बीज देने के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहे है। उन्हें कर्ज लेकर खेती करना पड़ रहा है। वहीं कुछ किसान अपने धान को कम कीमत 16 सौ रुपया प्रति क्विंटल में बेचकर गेहूं बुआई कर रहे है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरकार के लाख प्रयास के बावजूद देसरी प्रखंड पैक्स के माध्यम से अबतक धान की खरीदारी शुरू नहीं की गई है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। यहां के किसानों ने बताया पैक्स द्वारा धान खरीद नहीं किए जाने से किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश है। प्रखंड में तकरीबन पांच हजार किसान है। जिसमें आधे से अधिक धान की खेती करते हैं। जबकि अन्य वर्ष की तुलना में इस वर्ष धान की अच्छी उपज हुई है। प्रखंड क्षेत्र में 8 पैक्स है। जिसमें विगत वर्ष कुछ ही पैक्स द्वारा धान खरीदी गई थी। लेकिन इस बार किसी भी पैक्सों ने किसानों से धान लेने की सुगबुगाहट नहीं है। पैक्सों द्वारा धान नहीं लिए जाने से किसानों को आर्थिक परेशानी झेलना पड़ रहा है।