
अनशन के दूसरे दिन अनशनकारियों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री
गोरौल में अखिल भारतीय किसान फेडरेशन द्वारा चार सूत्री मांगों को लेकर अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने अनशनकारियों से मिलकर उनकी लड़ाई को जायज बताया। प्रमोद कुमार की तबियत बिगड़ने...
गोरौल, संवाद सूत्र। प्रखंड परिसर में अखिल भारतीय किसान फेडरेशन द्वारा अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस अनशन के दूसरे दिन सूबे के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने अनशन कर रहे लोगों से मिले और उनकी लड़ाई को जायज ठहराते हुए कहा कि जनता के हित की लड़ाई के लिए लड़ते रहना चाहिए। श्री पटेल ने कहा कि चारों तरफ भ्रष्टाचार का आलम है। गरीब जनता की आवाज को दबाया जा रहा है । अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे प्रमोद कुमार की तबियत बिगड़ते देख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने स्वास्थ्य जांच किया।

अनशन पर कमलेश्वर राय, संजय कुमार, उमेश यादव, कमलेश्वरी देवी, श्याम कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




