फार्मर रजिस्ट्री में वैशाली अव्वल,112 फीसदी उपलब्धि हासिल

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

2,40,317 किसानों का डिजिटल पंजीरण किया गयाया जा चुका है। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशन में गांव-गांव में विशेष अभियान चलाए गए, कैंप आयोजित किए गए तथा जन-जागरूकता के माध्यम से किसानों की व्यापक भागीदारी...

फार्मर रजिस्ट्री में वैशाली अव्वल,112 फीसदी उपलब्धि हासिल

हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिला फार्मर रजिस्ट्री अभियान में राज्य स्तर पर अव्वल बना हुआ है। प्रशासन की प्रभावी रणनीति, सतत मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर पर सक्रिय क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 112 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए एक नई मिसाल कायम की है।

डीएम वर्षा सिंह का नेतृत्व

डीएम वर्षा सिंह के नेतृत्व में फार्मर रजिस्ट्री का सफल संचालन किया गया। फार्मर रजिस्ट्री अभियान में अब तक कुल 2,40,317 किसानों का सफलतापूर्वक डिजिटल पंजीकरण किया जा चुका है। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशन में गांव-गांव में विशेष अभियान चलाए गए, कैंप आयोजित किए गए तथा जन-जागरूकता के माध्यम से किसानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पटना में आयोजित उच्चस्तरीय कार्यशाला में मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डेढ़ लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया गया।

पंजीकरण में प्रगति

प्रखंड स्तर पर देसरी, पटेढ़ी बेलसर, राघोपुर, विदुपुर एवं शहदेई बुजुर्ग ने पीएम किसान लाभुकों के पंजीकरण में 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त कर अभियान को गति दी है, जबकि अन्य प्रखंडों में भी कैंप मोड में कार्य तेज़ी से जारी है। 09 अनुज्ञप्तियां हुई रद्द,16 निलंबित कृषि क्षेत्र में समग्र प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए डीएम वैशाली के निर्देश पर जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।

उर्वरकों की उपलब्धता

वर्तमान में 42,266 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें यूरिया 13,883 मीट्रिक टन, डीएपी 7,990 मीट्रिक टन, एमओपी 4,366 मीट्रिक टन, एनपीकेएस 13,821 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 2,191 मीट्रिक टन शामिल है, जिससे किसानों को समय पर संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। उर्वरकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डीएम के निर्देशानुसार जिले में सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मार्च एवं अप्रैल 2026 के दौरान कुल 521 छापेमारी की गई, जिनमें 53 मामलों में अनियमितता पाई गई। प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 9 अनुज्ञप्तियां रद्द, 16 निलंबित तथा 26 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण लिया गया है। - अमिताभ सिंह

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वैशाली जिला फार्मर रजिस्ट्री अभियान में कितने किसानों का डिजिटल पंजीकरण किया गया है?
अब तक कुल 2,40,317 किसानों का सफलतापूर्वक डिजिटल पंजीकरण किया जा चुका है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।