Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFarmer Registration Camps Inspected by Sub-Divisional Officer in Vaishali District
चेहराकलां में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का एसडीओ ने किया निरीक्षण

चेहराकलां में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का एसडीओ ने किया निरीक्षण

संक्षेप:

चेहराकलां में शनिवार को अनुमंडलाधिकारी किसलय कुशवाहा ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वैशाली जिले में लगभग 45,000 किसानों की रजिस्ट्री हुई है। सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा सके।

Jan 11, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

चेहराकलां,संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का शनिवार को अनुमंडलाधिकारी किसलय कुशवाहा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कई पंचायतों का दौरा कर चल रहे शिविर में फॉर्मर रजिस्ट्री की जानकारी ली। एसडीएम किसलय कुशवाहा ने बताया कि वैशाली जिले में किसानों की रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। अब तक लगभग 45,000 किसान भाई-बहनों का रजिस्ट्री हो चुका है। आप भी अपना फार्मर रजिस्ट्री कराएं और अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी या वसुधा केंद्र से संपर्क करें। बता दें कि पांचवे दिन भी सुबह से फॉर्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है। पदाधिकारी घर घर जाकर इस कार्य को पूरा करने के लिए जोर शोर से लगे हुए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चेहराकलां प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने बताया कि सुबह से ही कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार सहित सभी पदाधिकारी मिलकर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य करने में जुटे है। ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा तथा घर घर जाकर भी कई किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री किया गया है। ताकि कोई बाकी न रहे,सभी का फॉर्मर रजिस्ट्री हो सके। हमलोग तमाम तकनीकी समस्याओं के बीच अधिक से अधिक किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कर रहे है। इस दौरान कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार, प्रखंड राजस्व अधिकारी कुमार गौरव सहित तमाम पदाअधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि यह शिविर वैशाली सहित बिहार के सभी जिलों में लगाया गया है। चेहराकलां-01-शनिवार को आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर में किसानों से बात करते एसडीओ किशलय कुशवाहा एवं बीडीओ विनोद कुमार सहित अन्य।