चेहराकलां में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का हुआ आयोजन

Jan 06, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

चेहराकलां के दो पंचायतों में मंगलवार को फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजित किया गया। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फार्मर आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमीन की रसीद की आवश्यकता है। यह आईडी किसानों को केसीसी लाभ और फसल क्षति मुआवजा पाने में मदद करेगी।

चेहराकलां में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का हुआ आयोजन

चेहराकलां,संवाद सूत्र। प्रखंड के दो पंचायतों में मंगलवार को फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने बताया कि पहले दिन में पंचायत राज बस्ती सरसीकन और चेहराकलां पंचायत में फार्मर का रजिस्ट्रेशन कर फार्मर आईडी बनाया जा रहा है। फार्मर आईडी में तीन डॉक्यूमेंट की जरूरत है। जिसमें आधार कार्ड,मोबाइल नंबर और एक जमीन का स्वयं के नाम की जमीन होना चाहिए। उसकी रसीद लगेगा। निरीक्षण में आए वैशाली के जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि फार्मर आईडी में जो यूनिक आईडी मिला उस आईडी में किसान का विवरण के साथ साथ उनकी जमीन संबंधित सारे विवरण अंकित रहेगा।

इस विवरण के तहत जो है कि किसान के पास कितना स्वंय के नाम से जमाबंदी है। उसके आधार पर वो केसीसी की लाभ ले सकते हैं। फसल क्षति के समय में वास्तविक क्या उनका मुआवजा होना चाहिए। इसके लाभप्रदान होने में उनकी सुविधा होगी। इस शिविर के बाद भी और शिविर से पहले भी हम लोगों ने ई केवाईसी सत्यापन का काम किया है और यह काम अनवरत जारी रहेगा ताकि हमारे अधिक से अधिक लाभुक फार्मर आईडी का लाभ प्राप्त कर सकें। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश, कृषि समन्वयक राणा सुशील प्रताप सिंह, रवि भूषण प्रसाद, कृषि सलाहकार तपन कुमार, राकेश रंजन, हल्का कर्मचारी सुमन सौरभ, सपन कुमार, किसान सूचना सलाहकार समिति अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, बस्ती सरसीकन के उप मुखिया मो. फैजल, पूर्व मुखिया उपेन्द्र पासवान आदि अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।