
किसान रजिस्ट्रेशन एवं जमाबंदी सत्यापन को ले नौ जनवरी तक लगाया जाएगा शिविर
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र किसान रजिस्ट्रेशन एवं जमाबंदी सत्यापन को ले नौ जनवरी तक लगाया जाएगा शिविरकिसान रजिस्ट्रेशन एवं जमाबंदी सत्यापन को ले नौ जनवरी तक लगाया जाएगा शिविरकिसान रजिस्ट्रेशन एवं...
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड खंड क्षेत्र के सभी 11 पंचायत में किसान रजिस्ट्रेशन एवं किसानों के जमाबंदी का सत्यापन करने को लेकर 6 जनवरी से नौ जनवरी तक शिविर लगाया जाएगा। शिविर का शत प्रतिशत संचालन को ले प्रखंड कृषि एवं अंचल कार्यालय के द्वारा पदाधिकारी एवं राजस्व हल्का कर्मचारी को प्रतिनियुक्त करते हुए पत्र निर्गत की गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी लालाबाबू राम और प्रभारी सीओ पूजा कुमारी ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना के द्वारा एग्री स्ट्रैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में प्रगति लाने हेतु मिशन मोड में जमाबंदी के बकेट क्लेम एवं सत्यापन कार्य शत प्रतिशत करने को लेकर 6 से 9 जनवरी तक किया जाएगा।
जिसमें पंचायतवार निर्धारित शिविर में राजस्व कर्मचारी एवं किसान सलाहकार को उपस्थित रहकर प्रत्येक दिन किए गए कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन अंचल कार्य को उपलब्ध कराएंगे। शिविर में किसानों को भूमि का लगान रशिद, आधार कार्ड, किसान रजिस्ट्रेशन एवं मोबाइल नंबर के साथ पहुंचेंगे। बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को बिना किसी सत्यापन के ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री, फसल नुकसान की स्थिति में शत प्रतिशत मुआवजा,पीएम किसान योजना का लाभ के अलावा किसानों का एक अपना डिजिटल पहचान होगा। शिविर का संचालन कृषि समन्वयक एवं तकनीकी प्रबंधक एवं तकनीकी सहायक को देख रेख में लगाया जाएगा। छह जनवरी को पोहियार बुजुर्ग एवं सलहा पंचायत का पंचायत सरकार भवन पर रामपुर बघेल,सात जनवरी को सहदेई बुजुर्ग, बाजितपुर चकस्तुरी, सुल्तानपुर, मुरौवतपुर, चकफैज और चकजमाल पंचायत का प्रखंड कार्यालय पर,आठ जनवरी को नयागांव पश्चिमी, नयागांव पूर्वी का जेआरसी कालेज नयागांव एवं नौ जनवरी को मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत का पंचायत भवन मजरोही रघुनंदन में शिविर लगाए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




