Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFarmer Registration and KYC Camps Held in Various Panchayats for PM Kisan Samman Nidhi
पटेढ़ी बेलसर में 285 किसानों का हुआ फार्मर रजिस्ट्रेशन

पटेढ़ी बेलसर में 285 किसानों का हुआ फार्मर रजिस्ट्रेशन

संक्षेप:

पटेढ़ी बेलसर में तीन दिनों से विभिन्न पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्रेशन और पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का केवाईसी किया जा रहा है। शिविर में 285 किसानों का रजिस्ट्रेशन और लगभग 400 केवाईसी की गई। जिनके नाम पर जमाबंदी नहीं है, वे फिलहाल पात्र नहीं हैं।

Jan 09, 2026 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

पटेढ़ी बेलसर,संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में तीन दिनों से फार्मर रजिस्ट्रेशन व पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों का केवाईसी किया जा रहा है। सरकार के निदेशानुसार सभी पंचायतों में शिविर आयोजित कर एफआर एवं केवाईसी की जा रही है। गुरुवार को साईन, करनेजी, बेलसर, मनोरा, चकगुलामुद्दीन व जारंग सहित सभी पंचायतों में विशेष कैंप लगा। जिसमें राजस्व कर्मचारी व डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा जिनके नाम से जमाबंदी कायम हैं उनका किसान रजिस्ट्रेशन किया गया। कैंप में काफी संख्या में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का केवाईसी भी किया गया। बीडीओ प्रियंका भारती ने बताया कि किसान के कल्याण के लिए व सभी योजनाओं को लाभ किसानों को मिले इसलिए फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन जिनके नाम पर जमीन का जमाबंदी नहीं हैं वे इसके फिलहाल पात्र नहीं है। बीएओ वीरेंद्र पासवान ने बताया कि कैंप के माध्यम से गुरुवार को 285 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया वहीं 400 के आसपास केवाईसी किया गया। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन में वैसे किसान भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले रहे हैं लेकिन उनके नाम से जमाबंदी कायम है। पीएम किसान सम्मान निधि के वैसे लाभार्थी जिनको 2019 से किसान सम्मान निधि का क़िस्त मिल रहा हैं लेकिन उनके नाम पर जमीन नहीं हैं। वे इस कैंप में जाकर बिना एफआर करवाएं लौटा दिये जा रहे है। क्योंकि जमाबन्दी उनके माता-पिता या दादा दादी या पूर्वजों के नाम पे है। लेकिन वंशावली बनवाकर सम्मान निधि का लाभ लेते आ रहे थे। वैसे किसानों की संख्या लगभग 85 से 90 प्रतिशत बतायी जा रहीं हैं जो सम्मान निधि के लाभुक हैं लेकिन उनके पूर्वजों के नाम से जमीन या जमाबंदी है। राजस्व अधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि वैसे किसान बंटवारा दायर कर अपने नाम से और परिवार के अन्य हिस्सेदारों के बीच आम सहमति बनाकर आवेदन दे सकते हैं ताकि उनका जमाबंदी कायम किया जाएं। फोटो बेलसर 01, पटेढ़ी बेलसर में लगे कैंप में फार्मर रजिस्ट्रेशन व केवाईसी करवाते किसान।