सेवानिवृत्ति पर महनार बीईओ को दी गई विदाई
महनार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीओ नीरज कुमार ने उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उन्हें अंग वस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने स्वागत गान और नृत्य प्रस्तुत किया।

महनार,संवाद सूत्र। महनार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी को उनकी सेवानिवृति पर शिक्षकों की ओर से विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत बीईओ अहिल्या कुमारी को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ नीरज कुमार एवं बीईओ अहिल्या कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर एसडीओ नीरज कुमार ने कहा कि बीईओ के रूप में अहिल्या कुमारी ने महनार में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इनके विरुद्ध अनुमण्डल से लेकर जिला तक कभी कोई शिकायत नहीं मिली। एचएम श्याम कुमार ने सम्मान पत्र समर्पित किया।
बीईओ अहिल्या कुमारी को अंग वस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता,फूल माला आदि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्राओं ने स्वागत गान और समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एसडीओ नीरज कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, सभापति रमेश कुमार राय, मोहम्मद इरशाद अंसारी, पूर्व एचएम बिपिन ठाकुर, मोहम्मद शकील, नेहा कुमारी, रामा कांत साह, राजेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे। महनार-01-शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करते एसडीओ नीरज कुमार।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


