Hajipur News: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की सदर प्रखंड इकाई का चुनाव सम्पन्न

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की सदर प्रखंड इकाई का सोमवार को चुनाव कराया गया। जय प्रकाश नारायण राय को अध्यक्ष, नवीन कुमार को सचिव और उमेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। आरोप लगाया गया कि दुकानदारों से जबरदस्ती पलदारी ली जा रही है और घटिया खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है।

Hajipur News: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की सदर प्रखंड इकाई का चुनाव सम्पन्न

Hajipur News: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की सदर प्रखंड इकाई का सोमवार को चुनाव कराया गया। जय प्रकाश नारायण राय को सदर प्रखंड इकाई अध्यक्ष और नवीन कुमार को दोबारा जिला सचिव और उमेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। जिलाध्यक्ष पारस नाथ सिंह, उपाध्यक्ष हरिनंदन प्रसाद यादव, अनिल कुमार और जिला मंत्री नगीना राय के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से जय प्रकाश नारायण राय को सदर प्रखंड इकाई का अध्यक्ष, नवीन कुमार को सचिव और उमेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गई।

भ्रष्टाचार के आरोप

इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हाजीपुर प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों से जबरदस्ती पलदारी लेने का आरोप लगाया। अध्यक्षीय भाषण में कहा कि कई महीनों का बकाया मार्जिन मनी, पलदारी नहीं देने पर घटिया किस्म का खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है। आरोप लगाया के जिला के डीलरों को जुट का बोरा का वजन 5.80 ग्राम नहीं दिया जाता है। डीलरों के दुकान पर बोइंग मशीन से डीलरों की मौजूदगी में खाद्यान्न का वजन नहीं किया जाता है। इन सभी शिकायतों और समस्याओं जिला प्रशासन से निदान की मांग की गई।

श्रद्धांजलि

अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री नगीना राय ने दिया दिवंगत पूव अघ्यक्षों को दी गई श्रद्धांजलि जिला कार्य समिति के उपस्थित सभी सदस्यों तथा जिला से आये हुए सभी जनवितरण विक्रेताओं द्वारा हाजीपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष स्व. नवल सिंह एवं जंदाहा प्रखंड के स्व. सीताबलाल राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की गई। अमिताभ सिंह

सामान्य प्रश्न

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का चुनाव कब हुआ?
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsHajipur News: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की सदर प्रखंड इकाई का चुनाव सम्पन्न