मौदह में खेले जा रहे हैं क्रिकेट टूर्नामेंट में रहीमापुर ने मारी बाजी

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

सुरेंद्र प्रसाद सिंह प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन,खेल देखने के लिए लोगों की उमड़ रही भीड़

मौदह में खेले जा रहे हैं क्रिकेट टूर्नामेंट में रहीमापुर ने मारी बाजी

अनुमंडल के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत मौदह मैदान में सुरेंद्र प्रसाद सिंह प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन चल रहा है। जिसमें विभिन्न जगहों से आए खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रहे हैं। मैच में रहीमापुर की टीम ने फुलार को पछाड़ कर बाजी मारी। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमे में भाग ले रही हैं। यहां मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ हो रही है।

मैच का विवरण

शुक्रवार को मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ हुई। खेल में आंखों देखा हाल मनीष कुमार सिंह, मुन्ना मुख्तार और संजय कमेंट्री कर सुनाकर लोगों का खूब मन बहला रहे हैं। बताया गया की फाइनल मुकाबले में विजेता टीम के खिलाड़ी को एक लाख 11 हजार और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। शुक्रवार को बाजीगर इलेवन रहीमपुर और फुलार इलेवन टीम के बीच शानदार मुकाबला हुआ। जिसमें रहीमपुर की बाजीगर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इस टीम के खिलाड़ी राहुल को 54 रन बनाने पर दिया गया।

आयोजन में भागीदारी

टूर्नामेंट में प्रिंस, मणिकांत पटेल, मनीष पटेल, गुल्ली, बबलू आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रविवार की रात यहां फाइनल मुकाबला होगा। इस फाइनल मुकाबले को लेकर आयोजक द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। खेल आयोजन को लेकर शाम ढलने के साथ मौदह का मैदान दूधिया रोशनी से जगमग हो उठता है। नवनीत कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टूर्नामेंट में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?
इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।