
संतुलित आहार स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए आवश्यक
‘जंक फूड का प्रभाव और स्वस्थ विकल्प विषय पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता वैशाली महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से दूसरे दिन कार्यक्रम आयोजित
हाजीपुर, संवाद सूत्र राष्ट्रीय पोषण सप्ताह जागरूकता अभियान के दूसरे दिन वैशाली महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से दूसरे दिन मंगलवार को ‘जंक फूड का प्रभाव और स्वस्थ विकल्प विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार सिंह अपने संबोधन में पोषण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संतुलित आहार स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए आधारभूत है। उन्होंने जंक फूड के हानिकारक प्रभावों पर चर्चा की और छात्राओं को स्वस्थ खानपान की आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने प्रतियोगिता के विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी और सभी छात्राओं को इस तरह के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम
संयोजिका डॉ. शिंगला प्रभा ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जंक फूड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए पौष्टिक आहार का चयन आवश्यक है। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें सृष्टि, विक्रमशीला, ओमजयंती, चंचला, संजना, सजिया , मकिना, वर्षा, रेशमी, सुनिधि, निक्की और अन्य शामिल थीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन उर्दू विभाग की डॉ. शबाना परवीन और डॉ. शबनम प्रवीण, मनोविज्ञान विभाग की डॉ. विभा, और दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ. सरिता द्वारा किया गया। गहन मूल्यांकन के बाद, उर्दू विभाग की सेमेस्टर 4 की छात्रा सबा साबरीन ने प्रथम स्थान, गृह विज्ञान विभाग की स्नातकोत्तर सेमेस्टर 4 की छात्रा निकिता कुमारी ने द्वितीय स्थान, और अंग्रेजी विभाग की सेमेस्टर 4 की छात्रा विद्या सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. लता कादंबिनी और डॉ. संध्या कुमारी के सहयोग से सफलतापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. इस्माइल, डॉ.रीना, डॉ. प्रभा श्री, डॉ. संजय कुमार और अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। हाजीपुर -09- वैशाली महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से दूसरे दिन मंगलवार को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




