Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsErosion Crisis in Ganiyari 95 Houses Submerged in Ganga River
  कटाव रोकने के लिए गनियारी में रखे जा रहे जीयो बैग

कटाव रोकने के लिए गनियारी में रखे जा रहे जीयो बैग

संक्षेप: नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी वार्ड में कटाव से 95 प्रतिशत घर गंगा नदी में समाहित हो गए हैं। सहदेई बुजुर्ग के एसडीओ अरुण कुमार के नेतृत्व में जीयो बैग रखकर कटाव रोकने का कार्य चल रहा है। पहले फेज...

Mon, 20 Oct 2025 03:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी वार्ड संख्या 13 में 95 प्रतिशत घर गंगा में हुए समाहित दर्जनों मजदूर लगे, पश्चिम दिशा से छह सौ मीटर पूरब तक पहले फेज में जीयो बैग रखा जाएगा सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी वार्ड संख्या 13 में चल रहे कटाव को रोकने के लिए जीयो बैग में बालू भरकर रखा जा रहा है। यह कार्य आपदा विभाग के एसडीओ अरुण कुमार की देखरेख में कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में पानी कम होने पर कटाव वाले जगहों पर जीयो बैग रखा जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके लिए दर्जनों मजदूर कार्य में लगे हुए हैं। कहा कि पश्चिम दिशा से लगभग 600 मीटर पूरब तक पहले फेज में जीयो बैग रखा जाएगा। वहीं, दूसरे फेज में पौने दो किलोमीटर तक जीयो बैग रखकर कटाव रोकने के लिए कार्य किए जाएंगे। उधर, कटाव होने से यहां के लोग घर से बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो रहे हैं। पिछले एक माह से हो रहे कटाव में लगभग 95 प्रतिशत घर कटाव की भेंट चढ़कर गंगा नदी में समाहित हो गया। नयागंज हाट के सामने शंभु राय के चिमनी और बरियारपुर के सामने अर्जुन राय के घर के पास कुछ ही दूरी पर कटाव पहुंच गया है। बताया गया कि पहले गंगा नदी यहां से छह किलोमीटर दूर थी, जो अब नजदीक आ गई है। इसके साथ ही 2000 एकड़ से ज्यादा उपजाऊ जमीन कटाव की भेंट चढ़ गई है। उधर, जिन लोगों का घर कटाव की भेंट चढ़ा है, उनके सामने रहने, सहने खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई पीड़ित नाते रिश्तेदार के यहां शरण ले लिए हैं, तो कई प्लास्टिक टांगकर खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश हैं। कटाव को देखते हुए लोग अपने-अपने घरों को खाली कर ट्रैक्टर पर लादकर तेजी से उत्तर दिशा की ओर ले जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे घरों को तोड़कर उसका ईंट, किवाड़ और जरूरत के सामान अपने साथ सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। कटाव से गनियारी गांव धीरे-धीरे अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच गया है। हाजीपुर-महनार मुख मार्ग से लगभग 300 गज की दूरी पर दक्षिण दिशा पर कटाव पहुंच गया है। जिससे यहां के लोग दहशत में रह रहे हैं। कटाव पीड़ितों की लोगों ने की मदद कटाव पीड़ितों की समस्या को देखते हुए पंकज कुमार उर्फ चुनचुन राज, राजद नेता गोलू कुमार कुशवाहा, अजय पासवान, नितेश कुमार सिंघानिया, विकास कुमार, सूजय कुमार सिंह के अलावा अन्य ने चुड़ा और गुड़ का वितरण किया। कटाव पीड़ितों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने को ले प्रशासन से मांग किया है। इन्सेट... इन लोगों का घर अब तक चढ़ा कटाव की भेंट गनियारी में हो रहे कटाव से अनिल राय, देवी राय, रामप्रवेश राय, ललित राय, रामविलास राय, प्रमोद राय, रामप्रवेश राय, रंजीत राय, चन्द्र मोहन राय, पिंकी देवी, श्यामपरी देवी , लाल बाबू राय, रामप्रवेश राय, बिंदा राय, अवधेश राय, जुलम राय, अरविंद ठाकुर,प्रमोद राय, राजकुमार राय, नवल राय, प्रदिप राय, गोगल राय, संजय राय, कपल राय, वकील राय,सीपाही राय, कुशेश्वर राय, देवप्रसाद राय, जगदीश राय, ममता देवी, संतोंष राय, उमेश राय, सुरेश सिंह,अनरजीत राय,शिवचंद्र राय, विरचन्द्र राय, जयलाल राय, भुल्लु राय, संजीत राय, उमाशंकर राय, राजीव राय, रामाशंकर राय, अग्निदेव सिंह, उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, अमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलिप सिंह, पवन सिंह, विपिन सिंह, अमरेश सिंह, परम राय, नरेश राय, रामशृंगार राय, कपल राय, उमाशंकर राय, रामशंकर राय, सुदेश राय, नन्दन राय, जगेश्वर राय, जावाहर राय समेत सैकड़ों लोगों का घर कटाव के भेंट चढ़ गया है। सहदेई - 02- सहदेई के गनियारी में हो रहे कटाव का मुआयना करते हुए आपदा विभाग के एसडीओ और अन्य पदाधिकारी। सहदेई - 03 - रविवार को देसरी के गनियारी में कटाव रोकने के लिए जीयो बैग रखते हुए मजदूर।