अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री रोजगार योजना से जुड़ने को ली शपथ

Mar 09, 2026 03:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महुआ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका दीदियों ने सशक्त बनने की शपथ ली। उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार करने और अन्य महिलाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। रैली में भाग लेकर उन्होंने सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र के नारे लगाए। कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भी किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री रोजगार योजना से जुड़ने को ली शपथ

महुआ,एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को यहां जीविका दीदियों ने अपने को सशक्त बनने के लिए शपथ ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत जो रुपए मिले हैं और मिलेंगे उससे वे स्वरोजगार करेंगी और इसमें अन्य महिलाओं को भी जोड़ने के लिए प्रयास करेंगी। महुआ के कुशहर में महिलाओं ने रैली निकाली और सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र के लिए नारे लगाई। यह रैली राखी कुमारी व अनिता कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें राजवती,जागेश्वरी, रुबी यादव, प्रीति, सुनीता देवी, शर्मिला, नीतू, कृष्णा, रंजू, रेखा, काजल, सुलेखा, सरिता, सविता आदि ने भाग लिया। यहां पर महिलाओं ने कहा कि वे लोग घर में समृद्धि लाने के लिए पुरुषों के साथ कदम में कदम मिलाकर चलेंगी।

इसके लिए घर की कामकाज के साथ-साथ स्वरोजगार में भागीदारी निभाएंगी। यह भी शपथ लिया कि वे अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। सशक्त और समता मूलक समाज बनाने में बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। महुआ-01-महुआ के कुशहर में सशक्त महिला समृद्ध राष्ट्र के लिए रैली में निकाल शपथ लेती जीविका दीदियां। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महिला सशक्तिकरण का आयोजन महुआ,एक संवाददाता। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा रविवार को यहां कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को सशक्त बनने और अपनी कर्तव्यों का निष्ठा के बीच निर्वहन करने को बताया गया। इस महिला सशक्ति कारण कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ एमके सिंह,अनुपम सिंह,उपसभापति रोमी यादव, नगर पार्षद नूतन कुमारी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। यहां पर ओम शांति की पाठ किए गए। कार्यक्रम का आयोजन बहन दिव्या के द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा ओम शांति के पाठ के साथ शाकाहारी बने को बताया गया। इस मौके पर महिलाओं ने सशक्त बनने के लिए घर के कामकाज के साथ रोजगार से जुड़ने का भी निर्णय लिया। यहां पर कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह और चहल-पहल बनी रही। महुआ-02-महुआ में ओम शांति कार्यालय पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।