Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsEmpowering Women Farmers Mahua Hosts Agriculture Meeting for Farmers
कृषि चौपाल लगाकर किसानों को दी जा रही खेती-बाड़ी की जानकारी

कृषि चौपाल लगाकर किसानों को दी जा रही खेती-बाड़ी की जानकारी

संक्षेप:

महुआ के दो पंचायतों कृषि संबंधित जानकारी के लिए किसानों का लगा चौपाल महुआ के दो पंचायतों कृषि संबंधित जानकारी के लिए किसानों का लगा चौपाल महुआ के दो पंचायतों कृषि संबंधित जानकारी के लिए किसानों का...

Nov 26, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ के दो पंचायतों कृषि संबंधित जानकारी के लिए किसानों का लगा चौपाल किसान चौपाल में पुरुष की जगह महिलाओं की हो रही अधिक भागीदारी महुआ,एक संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से किसानों में कृषि संबंधित विशेष जानकारी देने को लेकर मंगलवार को महुआ के दो पंचायत में किसान चौपाल लगाकर कृषि संबंधित जानकारी दी गई। अभियान के तहत महुआ सिंहराय और हसनपुर ओस्ती पंचायत में किसानों का चौपाल लगाया गया। दोनों जगहों पर पर कृषि विभाग से पहुंचे पदाधिकारियों ने किसानों को विभिन्न जानकारी दी। किसानों को इस मौसम में रबी बुआई के लिए मिलने वाली मसूर, मटर, गेहूं आदि बीज के बारे में विशेष तौर पर बताया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृषि कार्यालय से लाभ कैसे लें। खाद बीज लेने के लिए किसानों को क्या करना है। किस प्रकार कृषि कार्यालय से बीच को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं खेतों में बीच की बुआई कैसे करें और कितना करें। इसके बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा बताया गया। इस मौके पर उद्यान पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार,कृषि कार्यालय के कर्मचारी,किसान सलाहकार,कृषि समन्वयक आदि उपस्थित होकर किसानों को खेती से संबंधित एक एक जानकारी दी। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि,समाजसेवी, ग्रामीण किसान उपस्थित थे। गुरुवार को फुलवरिया और मिर्जानगर पंचायत में किसान चौपाल लगाया जाएगा। महुआ-02-महुआ के सिंहराय में किसान चौपाल में उपस्थित महिला किसानों की भीड़।