Hajipur News: मेंटेनेंस को लेकर 4 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Hajipur News: 33 केवी राजापाकर फीडर में पेड़ों की कटाई और लाइन मेंटेनेंस के लिए 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे आवश्यक कार्य और पानी का भंडारण समय रहते कर लें। विद्युत विभाग की ओर से यह सूचना जारी की गई है।

Hajipur News: 33 केवी राजापाकर फीडर में पेड़ों की कटाई छंटाई और लाइन मेंटेनेंस को लेकर 4 अक्टूबर को समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक 33 केवी राजापाकर फीडर एवं शक्ति उपकेंद्र राजापाकर से ऊर्जान्वित सभी 11 केवी फीडर बंद रहेगा। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि समय रहते सभी आवश्यक कार्य एवं पानी का भंडारण कर लेंगे। विद्युत विभाग की ओर से यह सूचना जारी की गई है। -संतोष वर्मा


