राघोपुर में शराब पीने से मना करने पर वृद्धा की गला रेतकर हत्या

Mar 03, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में हुई घटना से फैली सनसनी स्वजनों ने लगाया आरोप कि घर के पास शराबियों का लगता था जमावड़ा, महिला करती थी विरोध घटनास्थल से पुलिस ने...

राघोपुर में शराब पीने से मना करने पर वृद्धा की गला रेतकर हत्या

राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित एक घर से सोमवार को धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। शव बरामद होने के बाद से स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृत महिला स्थानीय स्व. देव विलास राय के 70 वर्षीय पत्नी दाजो देवी थी। स्वजन ने आरोप लगाया कि घर के पास शराबियों का जमावड़ा लगता था, महिला इसका विरोध करती थी। इसके कारण गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर एक कटोरा में चिकन और अन्य सामान मिला है। पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार भी बरामद किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की जानकारी जुड़ावनपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद कागजी कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती थी। घर के आस-पास कुछ शराबियों का अड्डा था। महिला लगातार शराबियों का विरोध करती थी। इसी कारण शराबियों ने धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सुनील राय ने बताया कि हम लोग रांची में रहते हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई कि तुम्हारी मां की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही जब हम अपने घर पहुंचे तो घर में खून से लथपथ घर में शव पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक धारदार खून से सना हंसुआ बरामद किया है। बेटा बोला, मां हमेशा शराबियों का विरोध करती थी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि घर के आसपास कुछ शराबियों का अड्डा हमेशा लगता था। मां हमेशा विरोध करती थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वह गांव आकर अपने मां से मिलकर वापस रांची गया था। बीते शनिवार की शाम मोबाइल पर फोन से बातचीत हुई उसके बाद मोबाइल बंद बताने लगा। लगातार फोन करने के बाद फोन रिसीव नहीं करने पर बगल के एक व्यक्ति को फोन किया तो पता चला कि मां की हत्या कर दी गई है। इस संबंध में जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के संबंध में पूरी जानकारी लेने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राघोपुर - 02 - सोमवार को जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित घर में धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।