भूमि विवाद में बुज़ुर्ग को पीट-पीटकर कर किया घायल,इलाज के दौरान हुई मौत
आरोपी लंबे समय से ज़मीन लिखने को लेकर धमकी दे रहा था। बरांटी के कंसारा गांव में भूमि विवाद को लेकर बुज़ुर्ग की नृशंस हत्या, हथियारों से लैस ग्रामीणों ने किया हमलाबरांटी के कंसारा गांव में भूमि विवाद...

राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के कंसारा गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की अहले सुबह हरवे-हथियार से लैस दबंगों ने दूध लेने निकले एक बुज़ुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने गभीर हालत बताते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। शनिवार की दोपहर बाद पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक लोटन चौधरी उक्त गांव निवासी स्व. रामचंद्र चौधरी के 67 वर्ष पुत्र थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब एक बजे लोटन चौधरी घर से दूध लाने निकले थे।
इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए ज़मीन अपने नाम लिखने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हंसुआ, तलवार और लाठी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लोटन चौधरी के गले,चेहरे और पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए,जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गेलन चौधरी पर भी हमला किया गया,जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने घायलावस्था में लोटन चौधरी को पहले सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया,जहां से हालत नाज़ुक होने पर उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से ज़मीन लिखने को लेकर धमकी दे रहे थे और पूर्व में तेजाब से हमला करने का प्रयास भी किया गया था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। आगे अनुसंधान जारी है। राजापाकर-03-शुक्रवार को घायल बुजुर्ग को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर करते हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




