मारपीट में घायल बृद्ध की मौत आरोपी गिरफ्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र के असोई गांव में घास काटने को लेकर हुई झगड़े में 70 वर्षीय मुन्नक्का महतो की मौत हो गई। आरोपी टहलू राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुन्नक्का घायल होने के बाद इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के असोई गांव में मंगलवार को घास काटने को लेकर हुई धक्का-मुक्की में घायल एक वृद्ध की मौत हो गई। मृत वृद्ध करीब 70 वर्षीय मुन्नक्का महतो असोई वार्ड संख्या 04 निवासी बताया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी गांव के ही टहलू राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदरअस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को मृतक मुन्क्का महतो और आरोपी टहलू राम में घास काटने को लेकर विवाद हो गया इसी बीच आरोपी टहलू राम ने मुनक्का महतो धक्का मार दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए थे।
स्थानीय डाक्टर से इलाज चल रहा था इसी दौरान बुधवार को मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी ने बताया की आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। राजेश मिश्रा
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


