विभिन्न संस्थानों से आठ बाल श्रमिकों को किया विमुक्त
हाजीपुर में नया सवेरा-2.0 के तहत आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। एंटी हुमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सामाजिक सेवा संस्थान ने मिलकर निरीक्षण किया। बच्चों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि जिले के विभिन्न संस्थानों से आठ बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। नया सवेरा-2.0 के तहत जिले के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण एंटी ह्मूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बच्चों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया। अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग के दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विक्रम सेहाग के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नया सवेरा के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बच्चों को बाल मजदूरी से विमुक्त कराकर शिक्षा का अवसर प्रदान करना है तथा उनके अधिकारों की रक्षा करनी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


