खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ीनुमा घर जलकर हुआ राख
इस घटना में एक बकरी जिंदा जली, एक गाय और बकरी बुरी तरह झुलसे इस घटना में एक बकरी जिंदा जली, एक गाय और बकरी बुरी तरह झुलसेइस घटना में एक बकरी जिंदा जली, एक गाय और बकरी बुरी तरह...

महुआ, एक संवाददाता। खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी ने झोपड़ीनुमा घर को जलाकर राख कर दिया। इस अगलगी में एक बकरी जिंदा जल गई, जबकि एक बकरी और एक गाय बुरी तरह से झुलस गई।
यह घटना शुक्रवार की रात करीब 8 बजे महुआ के शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत बनारसीपुर गांव में घटी। आग गांव के सुंदेश्वर पासवान के घर में उस वक्त लगी जब उसकी पत्नी समुद्री देवी लकड़ी के जलावन से खाना बना रही थी। चूल्हे की आग से उठी चिंगारी ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। जबतक लोग आग पर काबू पाते, तबतक घर में बंधी एक बकरी जिंदा जल गई। वही एक गाय और एक बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। इस अगलगी में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की उठती ज्वाला को देखकर आसपास के लोग दौड़े। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना लोगों को मुश्किल हो गया। इस आग से घर में रखें खाना के समान, अनाज, बिछावन, कपड़े, खाट, चौकी बच्चों के समान आदि सब कुछ जलकर खाक हो गए। शनिवार को पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। आग से जली गाय और बकरी को इलाज कराने के लिए भुक्तभोगी को रुपए नहीं थे। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
महुआ-03- महुआ के बनारसीपुर में आग से जली मकान के पास खड़ी महिला।
