शहर के 17 केंद्रों पर चालक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कल

शहर के 17 केंद्रों पर चालक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कल

संक्षेप:

डीएम ने केंद्राधीक्षकों,मजिस्ट्रेटों और पुलिस अफसरों के साथ की ज्वाइंट ब्रीफिंग लिखित चालक सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 के दिशा निर्देश से करवाया अवगत

Dec 08, 2025 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर। निज संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से आगामी 10 दिसंबर को शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर चालक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा ली जाएगी। जिला प्रशासन ने स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा लेने की प्रशासनिक तैयारी कर ली है। सोमवार को वैशाली समाहरणालय सभागार में केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ डीएम वर्षा सिंह ने ज्वाइंट ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी केंद्राधीक्षकों और मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अफसरों को केंद्रीय चयन पर्षद लिखित चालक सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 के दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए कड़ाई से परीक्षा लेने का निर्देश दिया। स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त कराने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया गया कि दस दिसंबर को परीक्षा का आयोजन एक पाली में होगी। परीक्षा का समय 12 बजे मध्याह्न से 2 बजे अपराह्न तक होगी। परीक्षा आयोजन के लिए सदर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 17 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इस परीक्षा में कुल 6291 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सभी अभ्यर्थियों को 9:30 पूर्वाह्न में परीक्षा सेंटर पर रिपोर्ट करना है। 10:30 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की तलाशी निश्चित रूप से कराने का निर्देश दिया है। पर्याप्त संख्या में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं उड़नदस्ता दल की टीम गठित की है। अभ्यर्थियों की अनिवार्य रूप से बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फोटोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु समाहरणालय सभा कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जहां पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला स्तर के पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। हाजीपुर-03- सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में चालक सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ज्वाइंट ब्रीफिंग में शामिल डीएम वर्षा सिंह