वैशाली जिले के टॉप 12 और 25 हजार की इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महुआ,एक संवाददाता। जिले के टॉप 12 में शामिल और 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी को बलिगांव पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधी...

वैशाली जिले के टॉप 12 और 25 हजार की इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महुआ ,एक संवाददाता जिले के टॉप 12 में शामिल और 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी को बलिगांव पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधी पर बालिगांव थाने के अलावा समस्तीपुर के बंगरा थाने में कई मामले दर्ज हैं। बुधवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर पुलिस उपाधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार के द्वारा बताया गया कि जिले के टॉप 12 और 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी मो इम्तेयाज महुआ अनुमंडल के बालिगांव थाना अंतर्गत कावाडीह निवासी मुंह मुस्तफा उर्फ बुटन के पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि पिछले वर्ष अगस्त महीने में मो.इम्तेयाज ने अपने चार साथियों के साथ बलिगांव के चिकनौटा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में लूट का अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। गिरफ्तार मोहम्मद इम्तियाज पर आर्म्स एक्ट, डकैती, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इधर पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि बीत रहे वर्ष में टॉप 10 और 12 में शामिल सदर, बिदुपुर, पातेपुर से अन्य चार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। नवनीत कुमार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।