बिहार आइडिया फेस्टिवल में डॉ. शशि को प्रथम पुरस्कार
हाजीपुर के चिकित्सक डॉ. शशि कुमार को बिहार आइडिया फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्हें 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उप मुख्यमंत्री...

हाजीपुर, एक प्रतिनिधि बिहार आइडिया फेस्टिवल में स्थानीय चिकित्सक डॉ. शशि कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला है। डॉ. शशि को प्रथम पुरस्कार मिलने से चिकित्सा जगत में खुशी व्याप्त है। यह पुरस्कार पटना के बापू सभागार में आयोजित बिहार आइडिया फेस्टिवल में मिला है। पुरस्कार पाकर डॉ. शशि ने राज्य व जिले का मान बढ़ाया है। पुरस्कार स्वरूप डॉ. शशि को 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया है। डॉ. शशि की विजेता टीम में आईआईटी पटना के प्रो. करली पात्रा, एमटेक छात्र अश्विनी तथा इं. नारायण गुप्ता शामिल थे। इस टीम को 25 हजार प्रस्तुत विचारों में प्रथम स्थान प्राप्त करने होने पर पुरस्कार दिया गया है।
पुरस्कार यह पुरस्कार पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में पुरस्कार दिया गया। डॉ. शशि को बिहार आइडिया फेस्टिवल में पुरुस्कृत किए जाने पर चिकित्सकों ने शुभकामना व्यक्त करते हुए पुरस्कार से पूरे चिकित्सा जगत के लिए हर्ष की बात है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




