डॉ. मुकेश चौहान ‘एक्सटर्नल एस्सेसर’ प्रशिक्षण के लिए चयनित
महनार के डॉ. ठाकुर मुकेश सिंह चौहान को बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा 'एक्सटर्नल एस्सेसर' प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। यह प्रशिक्षण नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 26 राज्यों से 61 चिकित्सकों का चयन किया गया है। डॉ. चौहान सीएचसी दिघवारा में दंत चिकित्सा पदाधिकारी हैं।

महनार। सं.सू. बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘एक्सटर्नल एस्सेसर’ प्रशिक्षण के लिए महनार निवासी डॉ. ठाकुर मुकेश सिंह चौहान का चयन किया गया है। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केन्द्र द्वारा एनक्वास प्रमाणीकरण को लेकर नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए देश के 26 राज्यों से कुल 61 अनुभवी चिकित्सकों का चयन किया गया है, जिसमें बिहार से मात्र तीन डॉक्टरों को नामित किया गया है। इनमें डॉ. चौहान का चयन महनार क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वर्तमान में डॉ. ठाकुर मुकेश सिंह चौहान सीएचसी दिघवारा, सारण में दंत चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
इससे पहले जनवरी 2026 में उन्होंने इंटरनल एस्सेसर सह सर्विस प्रोवाइडर प्रशिक्षण प्राप्त किया था और स्वास्थ्य विभाग की लिखित परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। डॉ. चौहान के चयन पर महनार में खुशी का माहौल है। धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धीरू भाई, मुक्कू सिंह, कृत्यानंद सिंह, रवि कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, गुल्लू सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। फ़ोटो- चयनित डॉ. मुकेश चौहान
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


