Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsDistrict Officer Reviews ICDS Schemes in Hajipur Focus on Maternal and Child Health
राघोपुर परियोजना ईकाई की प्रगति मिली असंतोषजनक

राघोपुर परियोजना ईकाई की प्रगति मिली असंतोषजनक

संक्षेप:

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक की एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य के अनुरूप आवेदनों की शत-प्रतिशत इंट्री करें सुनिश्चित

Nov 26, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर । संवाद सूत्र आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने गहन समीक्षा मंगलवार को की। जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में राघोपुर परियोजना ईकाई की प्रगति असंतोषजनक मिली। इसके बाद डीएम ने द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राघोपुर को सख्त निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य के अनुरूप आवेदनों की शत-प्रतिशत इंट्री कराना सुनिश्चित करें। एफआरएस पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत सभी लाभुकों को एफआरएस के माध्यम से स्कूल पूर्व शिक्षा एवं टेकहोम राशन टीएमआर दिया जाना है। 0-6 माह एवं 3-6 वर्ष के बच्चों का एफआरएस सत्यापन की स्थिति में असंतोषजनक पाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारीयों को जिला पदाधिकारी द्वारा के निर्देश दिया गया कि पंजीकृत सभी लाभुकों/बच्चों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा आभा आईडी के संबंध में पंजीकृत सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत आभा आईडी जेनरेट कराने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि आभा आईडी के संबंध में जिले की रैंकिंग आठवीं है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र महीने में कम से कम 25 दिन खुले इसे सुनिश्चित कराएंगे। वृद्धि निगरानी-आंगनवाड़ी केन्द्र पर 0-6 वर्ष के सभी बच्चों की वृद्धि निगरानी करते हुए इसकी इंट्री पोषण ट्रैकर ऐप से की जानी है। जिलान्तर्गत परियोजना बिदुपुर, राघोपुर, पटेढी बेलसर, वैशाली में मापन का प्रतिशत कम पाए जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि केन्द्र पर सभी बच्चों का वृद्धि निगरानी कराते हुए इसकी शत् प्रतिशत इंट्री पोषण ट्रैकर ऐप पर कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचडी को पेयजल एवं शौचालय विहीन केन्द्रों पर अविलंब सुविधा उपलब्ध कराने और कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को विधुतविहीन ऑगनवाड़ी केन्द्रों पर विधुत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला समन्वयक एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित हुए। हाजीपुर - 05 - मंगलवार समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आईसीडीएस अंतर्गत सभी योजनाओं का विस्तरित समीक्षा बैठक करते हुए।