महुआ पहुंची डीएम ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया उद्घाटन

Feb 12, 2026 03:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

अस्पताल के कई वार्डों का निरीक्षण कर डीएम ने ली विभिन्न जानकारी,डीएम के पहुंचते ही महुआ के सभी कार्यालयों में मची हड़कंप अस्पताल के कई वार्डों का निरीक्षण कर डीएम ने ली विभिन्न जानकारी,डीएम के...

महुआ पहुंची डीएम ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया उद्घाटन

अस्पताल के कई वार्डों का निरीक्षण कर डीएम ने ली विभिन्न जानकारी,डीएम के पहुंचते ही महुआ के सभी कार्यालयों में मची हड़कंप महुआ एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी बुधवार को महुआ के अनुमंडल अस्पताल पहुंची और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का उद्घाटन फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया और मरीजों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। यहां डीएमके पहुंचते ही सभी कार्यालयों में हड़कंप मची रही। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह दोपहर में करीब 2:30 बजे यहां सिविल सर्जन डॉ श्याम नंदन प्रसाद और विभिन्न पदाधिकारी के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।

जहां पर उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बनाए गए विभिन्न टीम की जानकारी ली और इसकी सफलता को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बढ़ चढ़कर काम करने की नसीहत दी। इस बीच वे अनुमंडल अस्पताल के लेबर रूम, चिकित्सा कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीज से भी विभिन्न जानकारियां ली और अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। यहां बताया गया कि आगामी 28 फरवरी तक चलने वाली अभियान को लेकर 190 टीम और 19 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। यहां पर 3,56,572 लोगों के बीच यह दवा खिलाने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी ने अस्पताल में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों को सजग होकर सेवा भाव से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने इस अभियान के तहत प्रत्येक लोगों को यह दवा खिलाने को कहा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मनोज कुमार, उपाधीक्षक डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक तनवीर कौशल, चंदन कुमार, आफताब आलम, वरुण कुमार, श्याम कुमार, चंदन आदि उपस्थित थे। महुआ-02-महुआ अनुमंडल अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का फीता काटकर उद्घाटन करती डीएम वर्षा सिंह व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।